गांधी जयंती पर उद्यम स्थापना के लिए युवा हुए तैयार

अजमेर, 03 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर युवाओं को उद्यममुखी बनाकर रोजगार प्रदाता के रूप में विकसित करने के लिए बुधवार को वैशाली नगर स्थित अरबन हाट में जिला स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 124 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री सी.बी.नवल ने बताया कि युवा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित होकर स्वयं की इंडस्ट्री स्थापित कर सकते हैं। साथ ही अपना व्यवसाय भी स्थापित कर सकते है। इससे ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हर हाथ को काम देने का सपना सच होगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं भामाशाह रोजगार सृजन योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार प्रदाता बनाना है। इस औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में 124 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मौके पर ही 20 अभ्यर्थियों के प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवाकर ऑनालाइन आवेदन भरवाए गए। शिविर में उद्यमियों को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014 एवं उद्योगों के विकास के लिए उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की पूर्ण जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में रूबरू करवाया गया।
सहायक निदेशक राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान से आग्रह किया कि उनके संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षण समाप्ति पर तुरन्त ही स्वरोजगार हेतु विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों को लाभान्वित किया जाए। राजस्थान वित्त निगम के शाखा प्रबंधक श्री जी.के.बारूपाल ने स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु संचालित युवा उद्यमियता प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 1.50 करोड़ रूपए तक ऋण मात्र 7.50 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की निदेशक श्रीमती सीमा खन्ना ने विभिन्न व्यवसायों यथा – ब्यूटी पार्लर, डेयरी, सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। श्री रोशनलाल सहायक निदेशक तकनीकी राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज अजमेर ने अवगत कराया कि जिन युवाओं ने राजकीय संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रखा है वे अपने स्तर पर प्रशिक्षण केन्द्र खोल सकते है। इस हेतु भारत सरकार द्वारा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। श्री देवीलाल टांक प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय अजमेर ने बैंक से संबंधित ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री खरबंदा की ओर से डेयरी प्रोजेक्ट वर्मी कंपोस्ट प्रोजेक्ट, एग्रीक्लिीनिक आदि की स्थापना के संबध में नाबार्ड द्वारा दिए जा रहे अनुदान एवं प्रक्रिया के संबध में विस्तार से जानकारी दी गई। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से अजमेर में कार्यरत 2 महत्वपूर्ण खादी संस्थाओं के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

error: Content is protected !!