प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर आगमन पर बेलगाड़ी भेंट करेंगे कांग्रेसी

अजमेर ।अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा महासचिव शिव कुमार बंसल एवं ललित भटनागर ,नोरत गुर्जर, सुनील मोतियानी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अजीज खान चीता ने प्रधानमंत्री कार्यालय एवं जिला कलेक्टर को संदेश भेज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा पर मिलने का समय मांगा है ।
कांग्रेस नेताओं ने बयान जारी कर बताया की आगामी 6 अक्टूबर को राजस्थान में विवाद और विरोध के स्वर में चलने वाली गौरव यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर आगमन पर राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार के विकास कार्य बेल गाड़ी की गति से चल रहे हैं और दावा वसुंधरा सरकार द्वारा विकास और उपलब्धियों का बुलेट ट्रेन की गति से लक्ष्य हासिल करने का ढिंढोरा पीट रही है उनके इस दिखावटी विकास के प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी को प्रधानमंत्री को सौंपेंगे!
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एवं जिला कलेक्टर कार्यालय को प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी देने की पूर्व सूचना का ब्योरा भेजा जा चुका है ताकि केन्द्र सरकार एवं राजस्थान सरकार के दिखावे का आम जनता के बीच पर्दाफाश हो सके ।
उन्होंने बताया कि राजस्थान की भ्रष्ट वसुंधरा सरकार ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र 2013 में किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है ,सरकार की कार्यप्रणाली से प्रदेश में महिला अत्याचार, बलात्कार अनुसूचित जाति पर अत्याचार ,अपराध आदि की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है और कानून व्यवस्था चौपट हो गई हैं।

error: Content is protected !!