भाजपा आईटी विभाग ने निकाला ‘कमल रथ’

बीकानेर, 3 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के बीकानेर प्रवास से पूर्व भाजपा आईटी विभाग द्वारा ‘कमल रथ’ निकाला गया। वहीं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हस्ताक्षर किए।
भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, संसदीय सचिव डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल, शहर भाजपा प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह सोढी, शहर जिलाध्यक्ष डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष श्री सहीराम दुसाद, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष श्री महावीर रांका तथा शहर भाजपा के महामंत्री श्री मोहन सुराणा ने ‘कमल रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर श्री शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘सोशल मीडिया वाॅलेंटियर्स मीट’ सहित भाजपा की रीति-नीति पर आधारित विभिन्न डाक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। जोशी ने बताया कि रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र से रवाना हुए रथ ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह रथ दो दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं के बारे में बताएगा।
‘हस्ताक्षर अभियान’ को मिला भरपूर समर्थन
भाजपा आईटी विभाग द्वारा बुधवार को ही यातायात थाने के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसे बड़ी संख्या में आमजन का समर्थन मिला। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ प्रकल्प से जुड़ी भाजपा नेता डाॅ. मीना आसोपा के नेतृत्व में महिलाओं ने भी हस्ताक्षर किए। आईटी विभाग संयोजक जोशी ने कहा कि बीकानेर के लोग श्री शाह का अभिनंदन करने के लिए पलक पावड़े बिछाकर इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान बीकानेर आईटी विभाग संयोजक नवनीत नारायण पुरोहित, श्रीगंगानगर के चंद्रशेखर गौड़, जगन्नाथ भादाणी, संजय गोदारा, मनीष सोनी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!