5 दिवसीय मजलिसो का समापन
अजमेर । 19 अक्टूबर । निकटवर्ती ग्राम दौराई में शुक्रवार को अंजूमने शहीदाने फुरात के तत्वाधान मे यादे सकीना के उनवान से चल रही 5 दिवसीय मजलिसों की आखिरी मजलिस रात आठ बजे से दरगाह जनाबे जैनब स.अ.पर मरसियाखानी के साथ शुरु हुई। जिसको मौलाना सैय्यद रजा हैदर काज़िम साहब ने खिताब फरमाया । मजलिस के बाद शबीहे ताबूते सकीना बिन्तुल हुसैन व अलमे मुबारक की जियारत हुई। जुलुस मे अंजूमन के नौजवान व बच्चो ने मातम किया ! अंजूमन अध्यक्ष अली हैदर ने बताया कि कार्यक्रम में सुरजपुरा, गुवाडीया , मोतीपुरा, तारागढ,रूपनगढ सहीत दूर दराज से आये सैंकड़ौं अकीदतमंदो ने शिरकत की। कार्यक्रम के समापन पर अकीदतमंदो को लंगर तकसीम किया गया।