अजमेर 19 अक्टूबर 2018। पंचशील नगर में जनस्वास्थ्य अभियंात्रिकी विभाग की ओर से पानी की सप्लाई में हो रहे अनावश्यक विलम्ब व अनियमित पानी की सप्लाई से परेशान आम नागरिकों की ओर से आज विजयदशमी उत्सव पर माननीय जिलाधीश से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया गया। कलेक्टर की ओर से प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष विभाग के अधिकारीगण के साथ वार्ता कर पानी की नियमित 48 घण्टे में समयबद्ध सप्लाई करने के निर्देश प्रदान किये। सप्लाई के लिये अलग अलग कॉलोनियों में सांय 8.30 बजे भी तय किया गया। इस हेतु अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) को यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये कि सप्लाई के समय अवधि एक घण्टा पूरे प्रेशर से दिये जाने हेतु पटवारी नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट कलेक्टर को देगें। शिष्टमण्डल ने कलेक्टर आरती डोगरा का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि दशहरा अवकाश होने के बावजूद भी उन्होनें आमजन की जटिल समस्या के निराकरण हेतु समय दिया व सम्बधित अधिकारियों को उचित निदेश प्रदान किये।
उल्लेखनीय है कि पंचशील नगर में पिछले कुछ समय से 72 से 96 घण्टे के अंतराल में पानी की सप्लाई होने से आमजन में काफी नाराजगी होनेे के साथ परेशानी भी हो रही थी। दीपावली के पावन पर्व होने के कारण पानी की अधिक आवश्यकता होती है परन्तु कम प्रेशर व कम समय जलापूर्ति होने के साथ सप्लाई का समय अनियमित होने से अनावश्यक परेशानी हो रही है जिससे आम जनता तृस्त है। पानी के टेंकरो की अधिक कीमत होने से गरीब जनता पर बहुत भारी बोझ आ पडा है।
शिष्टमण्डल में सर्वश्री राधाकिशन आहूजा, नरेश रावलाणी, मोहन चेलाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, श्रीचन्द मोतियाणी, होतचन्द लालवाणी, गोपीचन्द पारवाणी, विजय आलमचंदाणी, शोभराज विधाणी, मनोज मेंघाणी, अजीत मूलाणी, गोपाल लख्याणी,दिनेश महेन्द्र भोजवाणी, ललित चिबराणी, नानक खांनचदाणी, राजेश आनंद सहित पंचशील नगर की विभिन्न कॉलोनियों के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।
(राधाकिशन आहूजा)
मो. 9829071859