राजस्थानी भाषा समारोह का आयोजन 19 अक्टूबर को

19 अक्टूबर, 2018 बीकानेर: रोटरी क्लब, बीकानेर स्थानीय सार्दुलगंज, बीकानेर में दिनांक 20 अक्टूबर, 2018 को राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा वाद विवाद प्रतियोगिता तथा 21 अक्टूबर, 2018 को राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है।
समारोह संयोजक रोटे. अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा वाद विवाद प्रतियोगिता के दो विषय ‘कश्मीर समस्या रो समाधान केवल मात्र युद्ध ही है।’ दूसरा ‘ आज रै युग में मोबाइल रो घणै सूं घणों उपयोग अेक आवश्यक बुराई है।’ इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पक्ष-विपक्ष के प्रतियागियों को कुल 10 ईनाम दिये जायेंगे जिसमें प्रमाण-पत्र प्रतीक चिन्ह और सम्मान राशि शामिल है। श्री गुप्ता ने बताया कि पुरस्कार वितरण श्री भगीरथ बिजारणियां, कुलपति, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कर कमलों से दिये जायेंगे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रो. भंवरसिंह सामोर करेंगे। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीराज रतनू करेंगे।
रोटरी अध्यक्ष श्री संजय छींपा के अनुसार 21 अक्टूबर 2018 को प्रातः 11 बजे रोटरी सभा भवन में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह होगा। समारोह के मुख्य अतिथि श्री एस. एस. मूंधड़ा, पूर्व डिप्टी गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक तथा अध्यक्षता रोटे. राजकुमार भुतोड़िया, डिस्ट्रीक्ट गवर्नर 2017-18 प्रान्त 3053 करेंगे।
श्री संजय छींपा ने बताया कि प्रतिवर्ष दिये जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार ‘कला-डंूगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’ राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम महर्षि को दिया जावेगा। श्री चैनसिंह राजपुरोहित, पाली का कहानी संग्रह ‘अळवाणा पग’ पुस्तक को ‘खींवराज-मुन्नीलाल सोनी’ राजस्थानी गद्य पुरस्कार तथा हाड़ौति के प्रसिद्ध गीतकार मुकुट मणिराज के गीत संग्रह ‘बोलो कठी जावां’ को ‘बृज-उर्मी अग्रवाल’ राजस्थानी पद्य पुरस्कार दिया जावेगा। बीकानेर के राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार स्व. श्रीलाल जोशी की स्मृति में रोटरी क्लब द्वारा दिया जाने वाला प्रथम प्रोत्साहन पुरस्कार बीकानेर के ही युवा कवि एवं कथाकार तथा पत्रकार श्री हरीश बी. शर्मा को दिया जायेगा।

रोट अरुण प्रकाश गुप्ता
समारोह संयोजक

error: Content is protected !!