अखिल भारतीय साहित्य परिषद का आयोजन
अजमेर/अखिल भारतीय साहित्य परिषद् अजयमेरू ईकाई द्वारा रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती शरद पूर्णिमा के अवसर पर कल बुधवार 24 अक्टूबर 2018 को सांय 5ः30 बजे पुष्कर मार्ग स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में ‘महर्षि वाल्मीकि का सामाजिक योगदान‘ विषय पर व्याख्यान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। विभाग संयोजक कुलदीप सिंह रत्नू ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षाविद् एवं वेदविज्ञ डॉ बद्रीप्रसाद पंचोली मुख्य वक्ता होंगे तथा कवि-कथाकार डॉ राजेन्द्र तेला विशिष्ट अतिथि रहेंगे। व्याख्यान के उपरान्त काव्य गोष्ठी में युवा एवं वरिष्ठ कवि कवितापाठ भी करेंगे।
–कुलदीप सिंह रत्नू जिला अध्यक्ष संपर्क-9414982406