मातृ सम्मेलन 2018 का हुआ आयोजन

विद्या भारती संस्थान अजमेर द्वारा संचालित पुष्कर मार्ग स्थित आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 25-10-2018 को “मातृ सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषी इन्दोरिया (राष्ट्रीय सेविका समिति में महानगर कार्यवाहिका) तथा श्रीमती रागिनि वर्मा (प्रतिष्ठित फोटो आर्टिस्ट एवं विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्या) ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला शिशु वाटिका प्रमुख भगवान प्रसाद जोशी एवं श्रीमती मधु कैलाश ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों की माताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। माताओं के लिये रंगोली, मेहन्दी, थाली सज्जा एवं कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें माताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय की बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसमें नृत्य, गीत, तथा एकांकी द्वारा माताओं को आदर्श संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रागिनी जी ने मातृ शक्ति को संदेश दिया कि हम सब में जीजा बाई व यशोदा माता जैसा सामर्थ्य है, हम सभी शिवाजी और कृष्ण जैसी संतानों को तैयार कर सकती है, यही माँ के रूप में हमारा देव प्रदत्त दायित्व है।
अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता रही माताओं को पुरस्कृत किया गया तथा समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर गोयल जी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य आरती खंगारोत द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!