4 घंटे बंद रहेगा सुभाष नगर रेलवे फाटक

कल दिनांक 30.10. 2018 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 4 घंटे के लिए सुभाष नगर चुंगी फाटक सड़क उपयोगकर्ता हेतु बंद किया जाएगा | रेल प्रशासन द्वारा दौराई स्टेशन व गढ़ी मलियान स्टेशन के बीच के रेलवे ट्रैक पर तकनीकी कारणों से ब्लॉक लिया जाएगा | इस हेतु सुभाष नगर चुंगी फाटक (समपार फाटक संख्या 1)पर इस कार्य के कारण इस फाटक को 4 घंटे के लिए बंद किया जाएगा| इस फाटक का उपयोग करने वाले आसपास क्षेत्र के सड़क उपयोगकर्ता विकल्प के तौर पर डेयरी फाटक (समपार फाटक संख्या 3) का प्रयोग कर सकेंगे|
नॉन इण्टर लॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलवे प्रशासन द्वारा पष्चिम रेलवे के अहमदाबाद- श्यामाख्याली जं. रेलखण्ड पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण नॉन इण्टर लाकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। उपरोक्त कार्य के कारण रेलसेवाऐं निम्नानुसार प्रभावित होगी:-
1. गाडी संख्या 14312, न्यूभुज-बरेली एक्सप्रेस जो दिनांक 29.10.18, 30.10.18 को भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया श्यामाख्याली जं. -भीलड़ी जं.-पालनपुर होकर संचालित की जायेगी।
2. गाडी संख्या 14311, बरेली-न्यूभुज एक्सप्रेस जो दिनांक 30.10.18 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर-भीलड़ी- श्यामाख्याली जं. होकर संचालित की जायेगी।

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!