बीकानेर, 30 अक्टूबर। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर ईवीएम-वीवीपेट का प्रदर्शन किया गया। जवाहर पार्क में महिलाआंे और वृद्धजनों ने ‘माॅक पोल’ किया। स्वीप कमेटी के सदस्य प्रवीण टाक ने इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में पहली बार विधानसभा चुनावों में वीवीपेट का उपयोग होगा। मतदाता इसकी कार्यप्रणाली से अवगत हो जाएं, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर इसका प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डाॅ. अमित पुरोहित, नंदलाल शर्मा, दीपक शर्मा, प्रहलाद सिंह चैधरी, राजकुमारी शर्मा, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित सहित अनेक लोग मौजूद थे। वहीं मंगलवार को ही इंदिरा गांधी नहर परियोजना कार्यालय में कार्मिकों को ईवीएम-वीवीपेट की जानकारी दी गई। स्वीप कमेटी सदस्य गोपाल जोशी ने बताया कि इस दौरान कार्मिकों के प्रश्नों के जवाब दिए गए।
-✍️ मोहन थानवी
