बीकानेर 19 नवंबर 2018,
विश्व की लौह महिला एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती सोमवार को रानीबाजार शहर जिला महिला कांग्रेस कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाई गई।बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने डेढ दशक से अधिक समय तक देश का नेतृत्व करके दुनिया मे भारत की धाक जमाई।श्रीमती गांधी ने गरीबो और कमजोर वर्ग के लोगो और पिछडो के उथान के लिए उल्लेखनीय कार्य किये,और उनके क्रियाकलापों से देश मे चहुमुखी विकास हुआ।इस अवसर पर जसोदा पांडुई, रूप,सुमन त्रिपाठी, राजू भाटी,शारदा विश्नोई,परमेश्वरी विश्नोई,विजयलता शर्मा,जेठी देवी,संतोष भाटी,कमली बानो,रुकसानो सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
