विधानसभा चुनाव के दौरान रैली व जुलूस की रिकार्डिंग को देखा

बीकानेर,23 नवम्बर। विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रदीप शौरी आर्य तथा अख्तर रशीद ने शुक्रवार को कलक्टर कार्यालय के सभागार में स्थापित वीडियो विविंग टीम (वीवीटी) के कार्यों का निरीक्षण किया ।
वीवीटी को प्राप्त विभिन्न रैलियों,जुलूस तथा आदर्श आचार संहिता की पालना से जुड़ी विभिन्न वीडियों रिकार्डिंग को टीवी पर देखा। यह वीडियों रिकार्डिंग जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर वीवीटी टीम के प्रोफेसर भगवाना राम विश्नोई, प्रोफसर जयभारत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!