बीकानेर 23 नवंबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि कांग्रेस के राज में ही बीकानेर का विकास हो सकता है। डॉ. कल्ला शुक्रवार को क्षेत्र में नाहटा चौक, असानियों का चौक, तेलीवाडा, नत्थूसर गेट हरिजन बस्ती, बीके स्कूल क्षेत्र के पास, गंगाशहर पुलिस थाने के पीछे मेघवालों के मोहल्ले, झंवरों के चौक तथा अल्पसंख्य समाज के मोहल्लों में घर-घर जनसंपर्क कर रहे थे। जनसंपर्क के दौरान आयोजित नुक्कड बैठकों में डॉ. कल्ला ने कहा कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण भी क्षेत्र के विकास की गति धीमी हो जाती है। उन्होंने कहा कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भी पिछले 10 वर्ष से स्थानीय जनप्रतिनिधि की विकास कार्यों के प्रति उदासीनता का दंश झेल रहा है। डॉ. कलला ने बीकानेर के बेहतर विकास के लिये लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। नाहटा चौक में डॉ. कल्ला का कांग्रेसी नेता बल्लभ कोचर, गणेश बोथरा, लालजी नाहटा, धरम छाजेड, देवेन्द्र नाहटा आदि ने स्वागत किया। नत्थूसर गेट हरिजन बस्ती, तथा बीके स्कूल के पास भी युवाओं ने डॉ. कल्ला का स्वागत किया।
भगवान महावीर के दर्शन किए
बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने शुक्रवार सुबह अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर के दर्शन किए। डॉ कल्ला ने असानियों के चौक में भगवान महावीर की शोभायात्रा में भी शिरकत की। बताया गया कि भगवान महावीर की यह शोभायात्रा यहां पिछले 75 सालों से निकाली जा रही है।
प्रवक्ता
गौरीशंकर व्यास