प्रोटीन युक्त पोष्टिक आहार प्राप्त कर टी. बी मरीज हुए लाभान्वित

दिनांक 10 दिसम्बर 2018 अजमेर कमला नेहरू टी.बी अस्पताल में 7 मरीजों को प्रोटीन युक्त पोष्टिक आहार का वितरण राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के द्वारा किया गया जिसमे प्रोटीन युक्त दाले (मुंग की दाल,सोयाबीन की बरी,चने की दाल, उड़द की दाल) व प्रत्येक मरीज को अंडे की ट्रे का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पोष्टिक आहार का वितरण विभाग अध्यक्ष नीरज गुप्ता के द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने बताया की संस्था हर महीने प्रोटीन युक्त पोष्टिक आहार का वितरण कर रही है इससे एमडीआर व एक्स डी आर ग्रसित रोगी लाभान्वित हो रहे है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस.एन.शर्मा(दीपक) के अनुसार हमारा लक्ष्य है कि हम ज्यादा से ज्यादा टी.बी के प्रति जागरूकता फेलाये व टी.बी से ग्रसित मरीजो को प्रोटीन युक्त पोष्टिक आहार वितरित करके उनकी बीमारी में सुधार लाये साथ ही इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो क्षय रोगियों को नियमित उपचार के साथ संपूर्ण पोषण लेना भी जरूरी होता है। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्म प्रबंधक दीपक कार्यकर्ता यश का योगदान सहरानीय रहा।
डॉ एस.एन.शर्मा
मुख्य कार्यकारी अधिकारी
राजस्थान समग्र कल्याण
संस्थान, अजमेर।

error: Content is protected !!