प्रसार शिक्षा निदेशालय ने दी निवर्तमान कुलपति प्रो. छीपा को भावभीनी विदाई

बीकानेर, 26 दिसम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा बुधवार को निवर्तमान कुलपति प्रो. बी. आर. छीपा को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान निदेशालय के अधिकारियों ने प्रो. छीपा का भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रो. छीपा ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें पिछले चार साल में अपार स्नेह मिला। वे इसे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने विश्वविद्यालय को परिवार मानते हुए सदैव विश्वविद्यालय के हित में कार्य करने का प्रयास किया। इस दौरान आने वाली अनेक चुनौतियों का टीम भावना के साथ निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि टीम भावना तथा विश्वविद्यालय परिवार के प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी के समर्पण की भावना के कारण ही राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार हुआ।
प्रसार शिक्षा निदेशक डाॅ. एस. के. शर्मा ने कहा कि प्रो. छीपा के नेतृत्व ने विश्वविद्यालय ने सफलता के नए आयाम छुए। उनका कार्यकाल ऐतिहासिक रहा तथा इसे सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रो. छीपा को कुशल नेतृत्वकर्ता के साथ एक सहज और सरल व्यक्तित्व का धनी बताया। निदेशक (भूसृदष्यता एवं राजस्व सृजन निदेशालय) डाॅ. सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रो. छीपा ने अपने कार्यकाल के शुरूआत में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती की प्रक्रिया सम्पादित करवाई। प्रो. छीपा ने सदैव सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखा। इस दौरान एटिक मैनेजर डाॅ. रामधन जाट सहित विभिन्न केवीके प्रभारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. दीपक चतुर्वेदी ने किया।

error: Content is protected !!