आवासन मण्डल क्षेत्र के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी द्वारा क्षेत्र नगर निगम को हस्तांतरित किए जाने के समय आवंटित किए गए 12.76 करोड़ रुपए में से मुक्ता प्रसाद नगर क्षेत्र के लिए 5.50 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की गई थी। जिनके कार्यादेश आचार संहिता लगने के कारण चुनाव पश्चात दिए गए। इसी क्रम में आज संवेदक ने नगर निगम के महापौर नारायण चोपड़ा की उपस्थिति में निर्माण का कार्य शुरू किया।
इस दौरान जे.पी. व्यास, पार्षद राजेंद्र शर्मा, राजा सेवग, जितेन्द्र सिंह राजवी, फारुख पठान, आनन्द सोनी, हरीसिंह बड़गुजर, अंकित भारद्वाज, श्रीराम जोशी, विवेक अग्रवाल, शिव गहलोत, एड. नवरत्न, टेकचन्द यादव, मनीष गौड़, विष्णु शर्मा, भारत भूषण, नवल पारीक, महेश सिंह, रितेश सिन्हा सहित क्षेत्र के निवासी भी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने महापौर को विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही वर्तमान में लगी हुई रोड लाइट को ठीक करवाने अथवा नई लाइटें लगवाने की मांग की है।
