कन्ज्यूमर इंडैक्सिंग एवं राजस्व वसूली के कार्यों की समीक्षा

अजमेर, 30 जनवरी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू की अध्यक्षता में राजस्व प्रबंधन में कन्ज्यूमर इंडैक्सिंग, डीटी इंडैक्सिंग एवं राजस्व वसूली के कार्यों की समीक्षा हेतु बुधवार 30 जनवरी को सांय 4.30 बजे से 6 बजे तक वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समीक्षा की गई।
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी अधिकारियों से वृत्त वार व उपखण्डवार ड्स्ट्रिीब्यूशन ट्रांसफार्मर इंडैक्सिंग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वीसी के दौरान अभियंताओं एवं फीडर इंचार्जों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कन्ज्यूमर इंडैक्सिंग का कार्य जो 68 प्रतिशत तक हो चुका है उसे हर संभव 31 जनवरी, 2019 तक शत-प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अभियंताओं और फीडर इंचार्जाे से संवाद कर उनसे उक्त कार्यों में आ रही बाधाओं की जानकारी ली साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि कन्ज्यूमर इंडैक्सिंग के कार्यों में आने वाली समस्याओं का तत्काल निवारण कर इस कार्य को गुरूवार 31 जनवरी तक पूर्ण किया जाए।
प्रबंध निदेशक ने वीसी के दौरान डिस्कॉम के क्षेत्राधीन वृत्तों के लेखाधिकारियों/सहायक राजस्व अधिकारियों से दिसम्बर, 2018 तक एवं जनवरी, 2019 के दौरान राजस्व वसूली के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली शीघ्र शत-प्रतिशत करने के आवश्यक कदम उठाए जाए।
इस मौके पर निदेशक (वित्त), निदेशक (तकनीकी), मुख्य अभियंता आईटी, मुख्य अभियंता मुख्यालय, मुख्य लेखाधिकारी (ईआरबी), अधीक्षण अभियंता योजना उपस्थित थे।
वीडियों कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी अधिकारियों ने अटल सेवा केन्द्रों/जिला मुख्यालयों पर स्थित डीओआईटी केन्द्रों में उपस्थित होकर प्रबंध निदेशक के निर्देशों को सुना।
—000—
शहीद दिवस पर अधिकारियों/कर्मचारियों ने मौनधारण कर किया शहीदों को नमन
अजमेर, 30 जनवरी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के पंचशील स्थित मुख्यालय भवन पर बुधवार 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मुख्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
निदेशक (तकनीकी) श्री के. पी. वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि देश को आजाद करने में हमारे देश के शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ देश के समस्त शहीदों को भी याद किया गया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज हम जिस प्रकार आजाद भारत में सांस ले पा रहे है यह सब हमारे देश के शहीदों के बलिदान के कारण ही संभव हुआ हैं। आज देश का प्रत्येक नागरिक अपने सपनों को साकार करने और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में अपना योगदान देने में सहायक हो पाया है तो उसका श्रेय उन शहीदों को जाता है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
इस मौके पर निगम मुख्यालय पर कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!