राजसमन्द जिले के भीम उपखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत मण्डावर में सरपंच प्यारी रावत के सानिध्य में उज्ज्वला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सरपंच प्यारी रावत ने बताया हर घर में गैस का लक्ष्य है और महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर आधी आबादी को आजादी दिलाई है। गैस एक्सपर्ट अवतार कृष्ण शर्मा ने गैस रख रखाव, सुरक्षा, उपयोग के तरीकों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर निःशुल्क उज्ज्वला गैस हेतु 153 आवेदन जमा किये गए। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी भगवान सहाय मीना, कनिष्ठ लिपिक शांता कर्णावट, पंचायत सहायक राजेन्द्र सिंह चौहान, चंदन सिंह, प्रेरक प्रेम सिंह सोमेश्वर, वार्डपंच झमकू देवी, पानी देवी, जसवंत सिंह , गोविंद सिंह, भगवान सिंह, खीम सिंह, ढकलाराम, भरत सिंह, भूपेंद्र सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे।