मीनू स्कूल में मनाई पुण्यतिथि

अजमेर, 27 फरवरी 2019, मीनू स्कूल चाचियावास अजमेर में नॉर्थ वेस्टर्न रेल्वे एम्पलॉयस यूनियन (विद्युत कारखाना) शाखा अजमेर द्वारा रेल मजदूर आन्दोलन के पितामह एवं अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक नेता स्वर्गीय. कॉमरेड़ उमरावमल पुरोहित की पुण्यतिथि मनाई गई।

यूनियन सदस्यों द्वारा फोटो पर पुष्प अर्पित की श्रद्धांजलि दी संस्था प्रशासनिक अधिकारी, अनुराग सक्सेना द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ किये जा रहे शिक्षण प्रशिक्षण और पुनर्वास के बारे में जानकारी देकर विजिट करवाई। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विद्यालय के बच्चों को भोजन करवाकर फल वितरित किये गए।

इस कार्यक्रम में संयुक्त सचिव कमलेश शर्मा, कपिल शर्मा, ज्योतिष व उपाध्यक्ष उषा जैन, दिनेश सांखला, ज्ञान प्रकाश और कोषाध्यक्ष विष्णु नाथ पाठक एवं सदस्य बाबूलाल, गिरधारी, रमेश चौधरी, विजय, मनोज शर्मा, हरिश आदि उपस्थित थे। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा वि़द्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रधानाध्यापक ईश्वर शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!