बीकानेर। आज दिनांक 28 फरवरी 2019 को परषुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित निःषुल्क विवाह पंजीयन कैंप तीसरे दिन भी जारी रहा पुष्करणा ब्राहम्ण समाज के सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र बंधे वर-वधु जोड़ो के लिए परषुराम सेवा समिति द्वारा निःषुल्क विवाह पंजीयन षिविर गोेकुल सर्किल स्थित बधू महाराज की कोटड़ी में लगाया गया है। परषुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास (पप्पू पुलिस) ने बताया कि पुष्करणा सावे पर परिणय सूत्र में बंधे सभी जोडे जल्द से पंजीयन करवा ले ताकि आगे की कार्यवाई की जा सके।