सुरनाणा व किसनासर 33 केवी जीएसएस का उदघाटन आज

लूणकरणसर / उपखंड क्षेत्र के सुरनाणा व किसनासर में नव निर्मित 33 केवी जीएसएस का उदघाटन मंगलवार 05 मार्च को पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल व प्रधान गोविन्दराम गोदारा करेगें। लूणकरणसर विधुत विभाग के सहायक अभियंता रामसिंह मीणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि मंगलवार 05 मार्च को सुबह 11बजे सुरनाणा जीएसएस का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल व प्रधान गोविन्दराम गोदारा समारोह पूर्वक करेगें ।इसके बाद किसनासर गांव में 33 केवी क्षमता के सब स्टेशन का उद्घाटन होगा। बिजली विभाग उदघाटन कार्यक्रम को लेकर अधिकारी दिनभर तैयारी में लगे रहे।

error: Content is protected !!