10 करोड़ 80 लाख की लागत से बनेंगी दीर्घाएं
बीकानेर, 4 मार्च। उर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ.बुलाकी दास कल्ला ने सोमवार को राजस्थान राज्य अभिलेखागार में 10 करोड़ 80 लाख के कार्यों का अवलोकन किया तथा कार्य को पूर्ण गुणवता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम मौजूद थे।
डॉ.कल्ला ने कहा कि राजस्थान राज्य अभिलेखागार के इन कार्यों के होने से देश-विदेश के शोधार्थियों को सुविधा मिलेगी वहीं, महाराणा प्रताप और शिवाजी जैसी शौर्य हस्तियों के बारे में भी जानकारी हासिल होगी।
अभिलेखागार में कुमार पाल गौतम व अभिलेखागार निदेशक बताया कि अभिलेख म्यूजियम के पहले फेज का कार्य चल रहा है। इसमें दस्तावेज, फरमान व निशान को प्रदर्शित किया जाएगा। दूसरे फेज कॉपर प्लेट दीर्धा बनाई जाएगी जिसमें महाराणा प्रताप, महाराणा सांगा व कुंभा की लगभग 1000 कॉपर प्लेटों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के इटालियन विद्वान डॉ.एल.पी.तैस्सीतोरी दीर्धा नक्शो की दीर्धा बनाई जाएगी। इनमें डॉ.एल.पी.तैस्सीतोरी द्वारा संग्रहित व संकलित वस्तुओं व साहित्य का तथा अन्य दीर्धाओं में बहिया, परवाने आदि दस्तावेजों का प्रदर्शन किया जाएगा।