मोची ने संभाला सी बी ईओ का पद

केकडी 5 मार्च।
मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रेमचन्द मोची ने कार्यभार ग्रहण किया,प्रेमचन्द मोची ने पूर्व मुख्यब्लाक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार माहेष्वरी के श्रीनगर स्थानांतरण के बाद यहां कार्यभार ग्रहण किया प्रेमचन्द मोची इससे पूर्व मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी जवाजा में कार्यरत थे।कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीसीईओ प्रेमचन्द ने कहा कि उनका मुख्य कार्य शिक्षण व्यवस्था को सभी के सहयोग से सुचारू रूप से चलाना रहेगा तथा केकडी क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़े यही प्रयास में करूँगा, इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जेतवाल,अतिरिक्त ब्लाक प्रारंभीक शिक्षा अधिकारी एस एन न्याति ,प्रधानाचार्य बृजकिशोर शर्मा,लसाडिया प्रधानाचार्य
चन्द्र प्रकाश दाधीच,बिसुन्दनी प्रधानाचार्य भँवर लाल,केकडी प्रधानाचार्य अशोक सिंघल, पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र माथुर,राजेन्द्र कुमार न्याति सुरेश चौहान,एनएल न्याति,वविष्णु शर्मा, रामलाल रेगर,गुलाब पंवार, कई अध्यापक व कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!