नाथूलाल राठी विद्युत वितरण निगम के सचिव (प्रशासन)

अजमेर, 5 मार्च। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. में श्री नाथूलाल राठी ने मंगलवार 5 मार्च, 2019 को सचिव (प्रशासन) के पद का कार्यभार ग्रहण किया। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री राठी को अजमेर डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) के पद पर लगाया गया है। श्री राठी इससे पूर्व उपायुक्त अजमेर विकास प्राधीकरण के पद पर कार्यरत थे।
श्री राठी के डिस्कॉम कार्यालय में पहॅंुचने पर सहायक सचिव (जाँच) श्री कपिल खब्बर, निजी सचिव श्री आनन्द तँवर ने उनका बुके देकर, जनसम्पर्क अधिकारी श्री नरेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक (जनसम्पर्क) श्री मंगलाराम मेघवंशी एवं सचिव (प्रशासन) कार्यालय के समस्त स्टाफ ने स्वागत किया।

error: Content is protected !!