कला संस्कृति चर्चा में कई संस्थाओ से जुड़े प्रबुद्धजन हुए शामिल
“अजमेर मे कला संस्कृति का प्रचार प्रसार आपसी सहयोग से हो सकता है तथा अजमेर की विविधता से लवरेज प्रतिभाऐं ही इसको विश्व स्तर पर ले जा सकती है ” यह विचार शिक्षाविद डॉ के,के शर्मा ने प्रबुद्ध जनो तथा कला प्रेमियों के बीच कला संस्कृति की चर्चा के दौरान व्यक्त किये।
पृथ्वीराज फाउन्डेशन, लोक कला संस्थान, आकार आर्ट ग्रुप, मुद्रा थियेटर, स्पिक मैके अजमेर चैप्टर, व फ्लाईंग बर्डस के साथ नव संवत् मिलन के मौके पर डॉ अनंत भटनागर ने अजमेर मे सांस्कृतिक समारोह आयोजित करने की बात कही। डॉ अनुपम भटनागर तथा लक्ष्यपाल सिंह ने कला गैलरी और कलाकारों की हौसला अफजाई को अनिवार्य बताया। ब्लोसम सेकेंडरी स्कूल के निदेशक राजेश कश्यप जी ने प्रकृति को सबसे बड़ा कलाकार कहा।
पृथ्वीराज फाउन्डेशन की अध्यक्ष व लेखिका डॉ. पूनम पाण्डे ने कला के विकास के लिए कला कुम्भ व कला उत्सव के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। राजकुमार नाहर ने अजमेर मे कला के बढते हुए रुझान के प्रति खुशी प्रकट की। मुद्रा थिएटर के राजेंद्र सिंह ने कहा की अजमेर में रंगमंच विधा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर गतिविधियां आयोजित की जायेगी।
फाउंडेशन के दीपक शर्मा ने सबका स्वागत किया और संजय सेठी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन मे प्रहलाद शर्मा, सचिन साखलकर, देवेंद्र खारोल, संदीप पांडे, ऋतु शिल्पी, मंजू परिहार, कुसुम शर्मा, मीनाक्षी मंगल, प्रियंका सेठी आदि शामिल थे।