आज का राशिफल और पंचांग: 9 अप्रेल, मंगलवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
9 अप्रेल- अंगारक विनायक चतुर्थी आज।
9 अप्रेल- नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा का पूजन आज।

10 अप्रेल- नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का पूजन कल।
10 अप्रेल- जैन समुदाय का रोहिणी व्रत कल।
10 अप्रेल- श्री पंचमी, लक्ष्मी पंचमी कल।
10 अप्रेल- विश्व जल संसाधन दिवस कल।
10 अप्रेल- देवड़ा दशमिया जयंती कल।

आज का पंचांग
******************
9 अप्रेल, 2019
====================
तिथि चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी 16.06 तक
नक्षत्र कृतिका नक्षत्र 10.18 तक
करण विष्टि करण 16.06
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार मंगलवार
योग आयुष्मान योग 18.54 तक
सूर्योदय 06.06
सूर्यास्त 18.38
चन्द्रमा वृष राशि में दिन-रात
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1940
मास चैत्र 02 शाबान हिजऱी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.57 से 12.48

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*****************
9 अप्रेल, 2019
==================
मेष राशि : आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आपके द्वारा अपने विचारों को दूसरों के सामने उजागर करना मुश्किल हो सकता है। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि : कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। यदि आप परिवार में सबसे छोटे हैं, तो आप अपने बड़े भाइयों और बहनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि : व्यावसायिक सन्दर्भ में आपको दूरी वाले स्थानों की यात्रा करनी पड़ सकती है। पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।

कर्क राशि : छात्रों को आज अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि : जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अपने घर कस्बों से दूर रहने वाले लोगों के लिए, यह समय घर वापसी के लिए शुभ है। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि : आज आप समाज में कुछ महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकते हैं।

तुला राशि : आज कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है।

वृश्चिक राशि : सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रतिबद्धता में कमी आर्थिक पक्ष में नकारात्मक उतार-चढ़ाव का कारण हो सकती है।

धनु राशि : क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगे।

मकर राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए, आपका जीवनसाथी तनाव के स्रोतों में से एक हो सकता है।

कुम्भ राशि : आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। बच्चे आपको व्यस्त और खुश रखेंगे। छात्रों के लिए, सही दृष्टिकोण उन्हें सफलता और प्रशंसा देगा।

मीन राशि : वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। माता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में अनियमितता आप में से कुछ को चिड़चिड़ा बना सकती है।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!