24 अप्रैल को मानव एकता दिवस मनाया जाएगा

केकड़ी :– सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की भारत देश में लगभग 3,000 ब्रांचों में 24 अप्रैल को मानव एकता समागम के रूप में विशेष सत्संग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसी क्रम में केकड़ी क्षेत्र का मानव एकता समागम सावर क्षेत्र की घटियाली के पास ग्राम जसवंतपुरा में अजमेर की ज्ञान प्रचारक बहन शांति की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।
केकडी ब्रांच मुखीअशोक रंगवानी ने बताया कि इस दिन देश के विभिन्न स्थानों पर ब्रांचों में 81 रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।नवंबर 1986 में प्रथम रक्तदान शिविर में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज रक्तदान करके शिविर की शुरुआत की थी।
सेवादल इंचार्ज लक्ष्मण धनजानी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से अब तक कुल 6076 रक्तदान शिविर आयोजित कर इसमें कुल 10,36,560 यूनिट रक्तदान कर चुका है।
प्रेस एवं पब्लिसिटी इंचार्ज राज कुमारी ने बताया कि मिशन के 4 हॉस्पिटल दिल्ली,कोलकाता,चेन्नई,आगरा में है तथा देश भर में 131 डिस्पेंसरीयां भी धर्मार्थ रूप में सेवा कर रही है जहां प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जाता है मिशन की ओर से 9 पैथोलॉजी लेबोरेटरीज भी धर्मार्थ रूप में चलाई जा रही है।
केकड़ी मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन का अपना एक ब्लड बैंक भी है जिसका उद्घाटन निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2016 को मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र में किया था।
घटियाली संगत इंचार्ज मुकेश निरंकारी ने बताया कि मानव एकता समागम में केकड़ी क्षेत्र की कई संगतें भाग लेगी। यह समागम 24 अप्रेल बुधवार रात्रि 7:30 से 9:30 तक आयोजित किया जाएगा। जिसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।

error: Content is protected !!