स्वाभिमान महत्वपूर्ण है टिकट कटना कुछ नहीं – सुरेंद्र गोयल

बीकानेर 30 अप्रैल 2019 । मैं क्या कह रहा हूं आपको…, स्वाभिमान महत्वपूर्ण है टिकट कटना कुछ नहीं। भाजपा में जो आर एस एस वाले नहीं हैं उनको निकालकर आर एस एस वालों को फिट किया जा रहा है। मैं यहांं कांग्रेस का प्रचार करने आया हूं। मुझे अपने समाज पर और समाज को मुझ पर विश्वास है। यह कहना है बीकानेर में कुम्हार समाज को कांग्रेस के पक्ष में करने आये पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रहे सुरेंद्र गोयल का । वे यहांं होटल गंगा महल पैलेस में मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने का कारण क्या टिकट कटना रहा, के जवाब में गोयल ने अपने तकियाकलाम “मैं क्या कह रहा हूं आपको” के साथ कहा कि टिकट कटना कुछ नहीं है। भाजपा उन्हें विश्वास में लेती तो वे कभी भाजपा नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान महत्वपूर्ण है और उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। मेरा आरएसएस का नही होना कुछ लोगों को अखर गया और मुझे दूध में से मक्खी की तरह निकाल दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रेहाना रियाज़, अध्यक्ष यशपाल, महेंद्र गहलोत, गजेंद्र सांखला, सुनीता गौड़ नितिन वत्सस आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!