महेश जयन्ती का शुभारम्भ क्रिकेट प्रतियोगिता से

ब्यावर, 5 जून । आज प्रातः सात दिवसीय महेश जयन्ती का शुभारम्भ स्थानीय सनातन धर्म महाविद्यालय ग्राउंड पर क्रिकेट प्रतियोगिता से हुआ।
महेश जयन्ती कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रशांत भराड़िया ने बताया कि ब्यावर माहेश्वरी समाज के उपाध्यक्ष नरेन्द्र झंवर के सानिध्य में जूनियर वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता नोक आउट आधार पर खेली गई।
माहेश्वरी समाज ब्यावर के मंत्री पुरूषोत्तम जाजू ने बताया कि जूनियर वर्ग की आदित्य माहेश्वरी की टीम विजेता रही तथा कल सीनियर वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता 6 जून को कॉलेज ग्रांउड पर ही होगी।
माहेश्वरी सेवा संगठन अध्यक्ष प्रकाश भूतड़ा ने बताया कि 5 जून व 6 जून को चांग चितार रोड स्थित माहेश्वरी छात्रावास में एकल व युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की जाएगी।
आज कॉलेज ग्रांउड पर माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप भूतड़ा कार्यकारिणी सदस्य अनिल मूंदड़ा, ललित भूतड़ा, जितेन्द्र सोमानी, विट्ठल राठी सहित किशन हेडा, मितेश मूंदड़ा, अमित जेथल्या, कुश मूंदड़ा, पुनीत टवानी, श्रीकांत बिहाणी, चन्दन काकाणी आदि उपस्थित थे।
मुख्य संयोजक प्रशान्त भराड़िया ने बताया कि जयन्ती कार्यक्रम के दौरान आयोजित माहेश्वरी प्रतिभा खोज जिनका क्षेत्र गायन, वाद्य यन्त्र वादन, जिम्नास्टिक डांस व मिमिक्री सम्बन्धित कार्यक्रम 10 जून रविवार को स्थानीय माहेश्वरी छात्रावास में होगा।
समाज के उपाध्यक्ष नरेन्द्र झंवर ने सभी समाज बंधु व युवा वर्ग से सकारात्मक सहयोग व सक्रिय भागीदारी की विनम्र अपील करते हुए कहा कि महेश वंशोत्पत्ती दिवस 11 जून का माहेश्वरी भवन से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरने वाली शोभायात्रा को भव्य बनाने का भी अनुरोध कर किया।

महेश जयन्ती मुख्य संयोजन
प्रशांत भराड़िया
(श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड, ब्यावर)

error: Content is protected !!