12वीं का प्रतिभा सम्मान समारोह 9 जून को

मै, मंजिल और मौका सेमिनार भी
अजमेर 04 जून। स्वामी हृदयाराम जी के प्रेरणा से सांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट एवं स्वामी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान से 9 जून 2019 को प्रातः 11 बजे स्वामी कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल पर स्थित रसोई बैक्वट हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह व सेमिनार मै, मंजिल और मौका वक्ता लेखक उद्योगपति एवं मोटिवेटर आर.एस. चौयल के साथ आयोजन किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थी अपने आगे के लक्ष्य के लिए निर्धारण कर सके, इस समारोह में विद्यार्थी को सम्मान स्वरूप सभी को प्रमाण पत्र और टॉप-10 को स्मृति चिन्ह के साथ ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट की जायेगी।
कंवल प्रकाश ने बताया कि सभी विद्यार्थी जो 12वीं सी.बी.एस.ई. और राजस्थान बोर्ड में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा तथा वे विद्यार्थी अपनी मार्कशीट की फोटो कॉपी के साथ सादे कागज पर हिन्दी में अपना नाम, पिता का नाम, पता, स्कूल का नाम और मोबाईल नम्बर लिखकर स्वामी कॉम्पलेक्स की तीसरी मंजिल रसोई रेस्टोरेंट के काउण्टर पर 7 जून प्रातः 12 बजे तक जमा करा दें।

error: Content is protected !!