जेएलएन मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. वीर बहादुर सिंह होंगे मुख्य अतिथि
अजमेर, 25 जुलाई ( )। मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पुष्कर रोड, अजमेर के सभागार में शुक्रवार, 26 जुलाई को सायं 8ः30 बजे ‘इंटरेक्टिव सेशन आॅन इस्केमिक हार्ट डिजीज़’ विषय पर सेमिनार आयोजित होगी। सेमिनार के मुख्य वक्ता मित्तल हाॅस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ विवेक माथुर होंगे। निदेशक डाॅ दिलीप मित्तल ने जानकारी दी कि जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्राचार्य एवं नियंत्रक तथा वरिष्ठ प्रोफेसर (जनरल मेडिसिन) डाॅ. वीर बहादुर सिंह सेमिनार के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्रोफेसर आॅफ जनरल मेडिसिन डाॅ. आर. के. गोयल करेंगे। इस सेमिनार में मित्तल हाॅस्पिटल सहित अजमेर के अनेक चिकित्सकगण हिस्सा लेंगे।