स्वच्छता पखवाड़े के तहत वेस्ट रिसाइक्लिंग: नियोजन कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर। कौशल विकास एवं उ़द्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से जिले में संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा 16-31 जुलाई के तहत शुक्रवार को गंगाशहर स्थित कुम्हारों के बास में वेस्ट मेनेजमेन्ट पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संस्थान से जुड़े युवक-युवतियों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान बीकानेर के उपाध्यक्ष अविनाश भार्गव ने वेस्ट मेटेरियल मैनेजमेंट पर कहा कि वर्तमान में प्लास्टिक, डिब्बे, बोतलें एवं कचरा आदि का सदुपयोग कर इसे रोजगार का जरिया बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए वेस्ट मेटेरियल के रिसाइक्लिंग पर कार्य होना बहुत जरूरी है। जिसमें घरेलू सामान, प्लास्टिक, पेपर, इलेक्ट्रिक तार, कन्स्ट्रक्शन वेस्टेज, एल्यूमिनियम एवं बेट्रीज को रिसाइक्लिंग किया जा सकता है। युवाओं की ओर से अपनी बात में ममता ने भी वेस्ट मेटेरियल मैनेजमेन्ट से सम्बन्धित नवाचारों पर विचार व्यक्त किये। संस्थान के निदेशक रामलाल सोनी ने स्वागत उद्बोधन के साथ-साथ वेस्ट मैनेजमेन्ट पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विषय वर्तमान की जरूरत है। उन्होंने युवाओं की क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि युवा शक्ति ही आने वाले देश का भविष्य है। उनमें क्षमताऐं भरी पड़ी है, जरूरत है तो उचित अवसर का। इसके पश्चात स्वच्छता पखवाड़ा से सम्बन्धित स्वस्थता शपथ भी सामूहिक रूप से ली गई। निदेशक सोनी ने बताया कि आगामी दिनों में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा कई गतिविधियां आयोजित की जायेगी।

error: Content is protected !!