अजमेर, 27 जुलाई। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वार्ड 52 में एक बार फिर भाजपाा का परचम फहराने के लिए वे जुट जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गत विधानसभा व लोकसभा चुनावों में क्षेत्र से भाजपा को भारी बहुमत मिला था उसी प्रकार वार्ड के उप चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी संजय गर्ग भारी मतों से विजयी होंगे।
देवनानी वार्ड 52 में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वार्ड से पूर्व पार्षद स्व. श्री भागीरथ जोशी बहुत ही सेवाभावी व्यक्ति थे उन्होंन वार्ड में विकास के खूब काम कराये। उनके विधायक कोष व गत सरकार की योजनाओं से भी वार्ड में पाईप लाईन, सड़क, नाली निर्माण आदि कई कार्य कराये गये है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर सम्पर्क कर भाजपा द्वारा कराये गये विकास कार्यो की जानकारी पहुंचाए तथा भाजपा के युवा, जुझारू, ईमानदार व कर्मठ प्रत्याशी संजय गर्ग के लिए क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगे।
बैठक में भाजपा शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी, प्रत्याशी संजय गर्ग, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, पार्षद के.के.त्रिपाठी, प्रकाश मेहरा, सुरेश गोयल, अंकित जोशी, अशोक मुदगल, रवि मित्तल, राजकुमार ललवानी, अजय वर्मा, लालजी तंवर, गोविन्द बंसल, मंगलसिंह कच्छावा, राजेन्द्र गहलोत, अजय शर्मा, प्रदीप माथुर, गोपाल सिंह चैहान, अंचित परिहार, अनिल पारीक आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।