जिला स्तरीय स्काउट गाइड खेल कूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

द्वितीय दिन हुई एथेलेटिक्स प्रतियोगितायें
बीकानेर 28 जुलाई । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रमानुसार दिनंाक 27 से 28 तक जिला स्तरीय स्काउट गाइड खेलकूद प्रतियोगिता का प्रारम्भ मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर पर किया गया।
रविवार को एथेलेटिक्स की प्रतियोगितायें टाइगर र्स्पोटस एकेडमी शिवबाडी में आयोजित की गई जिसमें लम्बी कूद, उंची कुद, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड, भाला फेंक एवं गोला फेंक की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित के अनुसार स्काउट विभाग में 100 मीटर दौड में शिवरतन खाजुवाला, 400 मीटर दौड में राकेश फोर्ट स्कूल बीकानेर, लम्बीकूद में राहुल फोर्ट स्कूल बीकानेर, उंचीकूद में पूनमचन्द राआउमावि मोमासर, भाला फेंक में रामचन्द 22 केवाईडी खाजूवाला एवं गोला फेंक में अनिल राआउमावि रामसर विजेता रहे। गाइड विभाग में 100 मीटर दौड में गायत्री गोदारा, 400 मीटर दौड में इन्द्रा स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल उपनी, लम्बीकूद में अनिता प्रजापत बालिका बारहगुवाड स्कूल बीकानेर, उंचीकूद में रेणुका एलबीडी स्कूल, भाला फेंक में शैलेन्द्र एवं गोला फेंक में खुशबू राआउमावि लखासर विजेता रही।
समापन अवसर पर मण्डल चीफ कमिश्नर डां विजयशंकर आचार्य, अति. जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा, मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित एवं ब्लॉसम इन्टरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर वीरविजय सिंह आदि उपस्थित रहकर विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किये।
श्री विजयशंकर आचार्य ने कहा कि हमें अपने खेल जीवन से सहचर्य एवं टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिये। स्वस्थ एवं स्वस्थ खेल स्पर्धा जीवन को आसान बनाती है। श्री बोडा ने उदबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जिले की ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। साथ ही उन्होनंें बताया कि स्काउट गाइड को खेल ही खेल में वृक्षारोपण के कार्य के प्रति सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करना चाहिये।
वीरविजय सिंह ने बताया कि पढाई के साथ साथ जिला स्तर पर विजेता टीम मण्डल स्तर के आयोजन में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
खेलों के आयोजन में शारिरीक शिक्षक डां विनोद चौधरी, रामेश्वर मारू, संतोष शेखावत, कान्ता जांगिड एवं स्काउटर विकास चन्द, सुरेश कुमार, विजयकृष्ण आदि द्वारा सहयोग किया गया।

जसवन्तसिंह राजपुरोहित
सी. ओ स्काउट 7024989336

error: Content is protected !!