राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 को बी भारत सरकार मनाने जा रही है। इस दिन से भारत में पॉलीथिन बेग पर भी रोक लगाया जा सकता है। 2 अक्टूबर 2014 से देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया जिसके परिणाम आने शुरू हो गए है आम नागरिक देश को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाने में आगे आ रहे है आज आवश्यकता है की मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्था में अस्थाई सफाई कामगारों की भर्ती करके सरकारी संस्थानों में छात्र छात्राओ को बिषय के साथ स्वच्छता , नशा , यातायात नियमो के लिए बिशेष पुरुष्कार और सम्मान योजनाओ की शुरुआत भी कर सकती है।
उपरोक्त विचार बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा शा ० मा ० शाला किशनपुर [अजयगढ ] शिक्षण संस्था में आयोजित स्वच्छता और शिक्षा बिषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में रखें। इस अवसर पर बेटिओ ने अपने विचार रखे। बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कुमारी नेहा विश्वकर्मा प्रतिमा कुशवाहा रोहणी प्रजापति प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शिक्षक श्री सत्येंद्र नाथ मिश्रा ने समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी के परोपकारी जीवन समाजसेवा की चर्चा करते हुए प्रधानध्यपक श्री मनीराम अहिरवार ने आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार माध्यमिक शाला हरसेनी संकुल बीरा विश्रामगंज आरामगंज शासकीय स्कूलों में जनजागरण विचार गोष्ठियां का आयोजन किया गया।
अजयगढ़ शासकीय मॉडल स्कूल में बेटिओ को बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगीने जीवन जीने और भारतीय संस्कृति संस्कारो नैतिक शिक्षा चरित्र निर्माण के बारे में विस्तार से समझाया।