सचिन पायलट को जन्मदिन पर बधाई

अजमेर 07/09/2019, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने राज्य के लोकप्रिय उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पत्र लिखकर उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की काना की | इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उनके द्वारा अजमेर जिले में कराये गए विकास कार्यों जिनमें प्रमुखता से सेंट्रल यूनिवर्सिटी व एअरपोर्ट आदि जिसे जनता कभी भूल नहीं पायेगी और वर्तमान में राज्य में कराये जा रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की | इस मौके पर स्थानीय केसरगंज स्थित रुकमणी निवास में केक काट कर ख़ुशी का इज़हार करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की | केक काटते वक्त उपस्थित पदाधिकारियों में कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, विजयश्री, राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, शैलेश गुप्ता, मो. हनीफ अंसारी, अनुपम शर्मा, डा. सैयद मंसूर अली, जुल्फिकार चिश्ती, युग जैन, योगेश तांतेड, मनीष सेन, नीरू दोसाया, शरद कपूर, प्रहलाद माथुर, प्रेमसिंह गौड, संयम गंगवाल, सुदेश पाटनी आदि थे |

error: Content is protected !!