भारतीय किसान संघ का वन विहार सम्पन्न

फ़िरोज़ खान
सीसवाली 7 सितंबर । भारतीय किसान संघ तहसील मांगरोल का वन विहार व बलराम जयंती महोत्सव श्री भटेडी धाम में चौथमल नागर जैविक प्रमुख एवं तहसील प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इसमें 33 गांवो के 200 किसानों ने भाग लिया । बैठक को सम्बोधित करते हुए संभाग अध्यक्ष घनश्याम मीणा जलोदा तेजाजी ने किसानों व कार्यकर्ताओं को खेती किसानी का महत्व बताते हुए लगातार चलते रहने व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया । बैठक में चौथमल नागर ने किसानों के आराध्य देव कृषक देव भगवान बलराम जी का पूजन अर्चन कर श्री बलराम भगवान के जन्म की पूर्व कथा, जन्म, नामकरण, लीला चरित्र व कृष्ण बलराम में समानता, पूरकता व भगवान बलराम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया साथ ही भारतीय किसान संघ की रीति नीति के बारे में बताया । प्रांतीय मंत्री शंकरलाल अलीपुरा ने भारतीय किसान संघ की अवधारणा व मूल जड़ ग्राम इकाई मजबूत होगी तो संगठन मजबूत होगा के बारे में बताया । कोटा से आये रामकुमार नागर ने अपने सम्बोधन में कहा कि संघे शक्ति कलियुगे ही कलयुग का आधार है । बैठक को जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रदेश महामंत्री कैलाश गन्दोलिया ने भी सम्बोधित किया ।

error: Content is protected !!