दसलक्षण पर्व के अवसर पर भक्तिमय गरबा का भव्य आयोजन

अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में आज दसलक्षण जी पर्यूषण पर्व के पांचवे दिवस उत्तम सत्य धर्म पर्व के अवसर पर आज सुबह प्रात मंदिर प्रांगण मै जिनेन्द्र अभिषेक शान्ति धारा नित्य नियम पूजन पर्युषण पर्व विधान आदि हुए । बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि आज शाम को सामूहिक आरती के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन धर्म पर आधारित भक्ति गरबा का आयोजन पुलक मंच किया गया । जिसके आयोजक सरस्वती प्रदीप पाटनी व रूपश्री मनोज मोडासिया है । आज का मंगलाचरण लवीशा व पुनीशा गंगवाल के द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ प्रोग्राम में विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया गया । आज के पारितोषिक वितरण हुक़ूमचंद जी नीलम शरद आशिका जी सेठी जितेंद्र जी कासलीवाल सुनील कमल,पंकज गंगवाल, तपसा लुहाड़ियाकी ओर से किया गया।
अंत में संस्था के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी का धन्यवाद अर्पित किया। पुलक जन चेतना मंच के प्रवक्ता संतोष सिंगी ने बताया कि कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में कल दिनांक 9 तारीख को महा आरती के पश्चात नसिया जी प्रांगण में शास्त्र नारियल रंगोली आरती सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा । जिसके आयोजक अनिता श्रेयांस पाटनी व सुनीता अनिल गदिया है ।आज के कार्यक्रम में रोशनी विजय सोगानी ,मनीष अंजू अजमेरा, संतोष अचला सिंगी , अमित ज्योति वेद, मनोज रूपश्री मोडासिया , सुनील गंगवाल , मुकेश बोहरा, संजय बाकलीवाल, अजय लुहाड़िया, हर्ष नीलम काला ,रीना राकेश दोषी,मीनाक्षी राकेश अजमेरा, अनीता श्रेयांस पाटनी,मनीष सेठी,प्रकाश पाटनी, जितेंद्र कासलीवाल, सुनील बड़जात्या , अनिल गदिया, मनोज प्रियंका गोधा,रूपल सुरेश गोधा,रीना सुनील सेठी, नीलम बाकलीवाल ,विजय पांड्या, सुदीप नम्रता सोनी अरुण सेठी इत्यादि सदस्य उपस्थित । मंच का संचालन मनीष अजमेरा ने किया ।
कमल गंगवाल
9829007484

error: Content is protected !!