संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र ने देखा नवग्रह आश्रम, की सराहना

मोतीबोर का खेड़ा(भीलवाड़ा) / राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्रजी भाई ने भीलवाड़ा जिले के केंसर मुक्त भारत निर्माण की परिकल्पना को साकार करने में लगे श्रीनवग्रह आश्रम मोतीबोर का खेड़ा का निरीक्षण कर वहां आयुर्वेद व वानस्पतिक चिकित्सा पद्वति से किये जा रहे केंसर सहित अन्य रोगों के उपचार की प्रणाली को बारीकी से देखा। उन्होंने वहां पर हर्बल वाटिका को भी देखा तथा औषधीय पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। बाद में उन्होंने आश्रम में नव स्थापित नवग्रह आयुष विज्ञान मंदिर को भी देखा तथा इसे विज्ञान व अध्यात्म चिकित्सा के लिए उत्कृष्ट बताया। इसी प्रकार प्रचारक शिव लहरी ने भी नवग्रह आश्रम का निरीक्षण कर यहां रोगियों को दी जा रही सुविधाआंे के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान आश्रम संस्थापक हंसराज चोधरी ने नवग्रह आयुष विज्ञान मंदिर की स्थापना व उसके उदेश्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्रजी भाई को बताया कि यहां पर विज्ञान, ज्योतिष की जानकारी मुहैया करायी जायेगी ताकि हर आम आदमी ग्रहों की स्थिति के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त कर सके।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्रजी भाई ने केंसर रोगियों की काउंसलिंग सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हंसराज चोधरी की मानवता के प्रति की जा रही यह सेवा ही सेवा की पराकष्ठा है। यह सब जनून से ही संभव होता है। इसी कारण यहां आने वाले रोगियों का उपचार संभव हो पा रहा है। उन्होंने यहां की हर्बल वाटिका में 414 प्रजातियों के पौधों ऐसिहासिक संकलन बताते हुए देश में इनके संरक्षण पर जोर दिया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्रजी भाई का संस्थापक हंसराज चोधरी ने साहित्य भेंट कर अभिनंदन व सममान किया। बाद में नवग्रह आश्रम में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा.शिवशंकर राड़, डा. लोकपाल आर्य, डा. प्रदीप चोधरी, डा. जितेंद्र कुमार के अलावा आश्रम के स्वयेसेवकों से भी आयुर्वेद के संदर्भ में लंबी मंत्रणा कर रोगियों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, महिपाल चोधरी, प्रवेश आचार्य, अजय चोधरी, चरणसिंह मौजूद रहे।

error: Content is protected !!