आज और कल का दिन खास
=====================
8 सितम्बर- तेजा दशमी आज।
8 सितम्बर- धूप दशमी आज।
8 सितम्बर- रामदेव जयंती आज।
8 सितम्बर- विश्व साक्षरता दिवस आज।
9 सितम्बर- जलझूलनी एकादशी कल।
9 सितम्बर- पद्मा एकादशी व्रत कल।
9 सितम्बर- मेवाड़ का चारभुजानाथ जी का मेला कल।
आज का राशिफल
******************
8 सितम्बर, 2019
—————————–
मेष राशि : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
वृषभ राशि : लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।
मिथुन राशि : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
कर्क राशि : क्या करूं क्या न करूं आप इस स्थिति से गुजर रहे है। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
सिंह राशि : आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि : जो करना चाहिए वो ही करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
तुला राशि : अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
धनु राशि : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
मकर राशि : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कुम्भ राशि : दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
मीन राशि : कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
आज का पंचांग
*******************
8 सितम्बर, 2019
————————-
तिथि दशमी 22.43 तक
नक्षत्र मूल 06.21 तक
करण तैतिल 09.59 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार रविवार
योग आयुष्मान 16.46 तक
सूर्योदय 06.06
सूर्यास्त 18.31
चन्द्रमा धनु राशि में
राहुकाल शाम 16.58-18.31
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.53-12.43
सूचना
*******
अपरिहार्य कारणों से 20 सितम्बर तक मैं आप सभी को नियमित पोस्ट की जाने वाली राशिफल, पंचांग और व्रत-त्योहारों की पोस्टें कल से पोस्ट नहीं कर पाऊंगा। इसके बाद आप सभी को मेरी सेवाएं पूर्व की ही भांति फिर नियमित मिलने लगेंगी। आप सभी को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। उम्मीद है आप सभी का प्यार व स्नेह पूर्ववत मिलता रहेगा।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।