अजमेर 16 दिसम्बर ( ) अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला शाखा अजमेर की कार्यकारिणी की बैठक संस्था के जिलाध्यक्ष अषोक गोयल की अध्यक्षता व संरक्षक चॉंदकरण अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सम्पन्न हुई जिसमें संस्था की ओर से सामुहिक रूप से गणगौर का उद्यापन कार्यक्रम सहित अन्य भावी कार्यक्रमों के बारे मे निर्णय लिया गया।
संस्था महासचिव एस.एन.मोदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर के इतिहास में प्रथम बार अग्रवाल जाति की संस्था की ओर से ‘‘सामुहिक रूप से गणगौर का उद्यापन कार्यक्रम’’ का आयोजन किया जायेगा जिसमें 51 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से उद्पायन किया जायेगा। बैठक मे संस्था की अन्य गतिविधियों व भावी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में संस्था के संरक्षक चॉंदकरण अग्रवाल, अध्यक्ष अषोक गोयल, महासचिव एस.एन. मोदी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, उपमहासचिव शैलेन्द्र अग्रवाल, अविनाष गुप्ता, ललित डीडवानिया, रामरीछपाल अग्रवाल, अषोक गोयल, युवा शाखा अध्यक्ष मनीष गोयल,सचिव सुषील कन्दोई, रमेषचंद अग्रवाल, बालकिषन मित्तल, रूपनारायण गोयल, विष्णु अवतार गोयल व राजेष गर्ग आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये।
(एस.एन.मोदी)
महासचिव
मो. 9829436992