स्कूली अवकाश घोषित करने की मांग की

राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा से पहली से लेकर आठवीं तक के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के बच्चों का स्कूली अवकाश घोषित करने की मांग की है।
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया आज से पुनः कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हुआ है जिसे देखते हुए नन्हे मुन्ने बच्चे मौसमी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं और उनके अभिभावकों द्वारा उन्हें तैयार करके स्कूल भेजने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा ऐसे में पूर्व की भांति कड़ाके की सर्दी को देखते स्कूलों में पुनः अवकाश घोषित करने की मांग की है।
मांग करने वालों में कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, विजयश्री, राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, प्रहलाद माथुर, प्रेमसिंह गौड़, संयम गंगवाल, शरद कपूर, मो. हनीफ अंसारी, मनीष सेन, शैलेश गुप्ता, नीरू दोसाया, संजय बाकलीवाल, एस. एम. अकबर, देवर्ष जैन, इत्यादि हैं |

error: Content is protected !!