अजमेर में सफाई महाअभियान 8 दिसम्बर को

अजमेर। डेरा सच्चा सौदा सिरसा हरियाणा के संत गुरूमीत राम रहीम सिंह इंसा के सानिध्य में अजमेर शहर में 8 दिसम्बर को सफाई महाअभियान संचालित किया जायेगा।
मीडिया सचिव बिट्टू इंसा ने बताया कि इस महाअभियान का शुभारंभ प्रात: 10 बजे संत गुरूमीत राम रहीम सिंह करेंगे। सायंकाल तक आयोजित इस महाअभियान में हरियाणा, पंजाब व अन्य प्रांतों से हजारों की संख्या में सफाई सेवक शहर के विभिन्न वार्डों की बस्तियों, नाले-नालियों की सफाई कर स्वच्छता की मिसाल पेश करेंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। इस अनूठे अभियान को इंजीनियर, डॉक्टर्स, बुद्घिजीवी, व्यवसायी व अन्य नागरिक अंजाम देंगे। इसके लिये संस्था की ओर से व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अजमेर शहर के प्रबुद्घ जनों से इसमें सहयोग देने की अपील की गई है। 9 दिसम्बर को प्रवचन कार्यक्रम रखा गया है

error: Content is protected !!