अजमेर, 11 अप्रेल।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने दलित एवं महिला उत्थान के लिये समर्पित व सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फूले को उनकी 193वीं जयन्ति के अवसर पर कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन होने से अपने घर पर ही श्रद्धासुमन अर्पित किये।
देवनानी ने कहा कि महात्मा फूले महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा के प्रणेता, समतामूलक समाज के निर्माण के प्रबल पक्षधर थे। आज की परिस्थितियों में उनका जीवन प्रेरणादायी है। आज भी समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में उनके आदर्श व दिशा मार्गदर्शन प्रदान करती है।
स्मरण रहे कि प्रतिवर्ष आज के दिन उनकी प्रतिमा पर सभी मिलकर पुष्पांजलि अर्पित करते है। इस बार कोरोना महामारी के कारण यह सम्भव नहीं था फलस्वरूप सभी ने अपने-अपने घर पर ही उन्हें स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।