रेलटेल ने कोविड -19 से लड़ने के लिए पीएम-केयर फंड में 10 करोड़ रुपये का और योगदान दिया

रेलटेल ने कोविड -19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग के लिए प्रधान मंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति राहत निधि (पीएम-केयर फंड) में 10 करोड़ रुपए की राशि का और योगदान दिया है। इस राशि में से रु. 7 करोड़ कंपनी का योगदान और रु. 3 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2020- 21 का सीएसआर फंड से योगदान है। इससे पूर्व रेलटेल ने पीएम केयर फंड में 2.15 करोड़ रुपए (2 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2019- 20 का सीएसआर फंड और रु.15.5 लाख रुपए रेलटेल के कर्मचारियों के एक दिन के वेतन का स्वैच्छिक योगदान) का योगदान दिया था ।
वर्तमान स्थिति के बारे में बात करते हुए, श्री पुनीत चावला, सीएमडी / रेलटेल ने कहा, “हमारा देश, पूरी दुनिया के साथ, एक संकट की घडी से गुजर रहा है और हम सभी को इस लड़ाई में अपनी सरकार के साथ खड़े होने की आवश्यकता है। पीएम-केयर फंड में हमारे 12.15 करोड़ रुपए के अल्प योगदान के अतिरिक्त्त , रेलटेल सरकार की सभी एडवाइजरी का अनुपालन कर रहा है और और हमारा अधिकतर कार्यबल ई-ऑफिस, ईआरपी, एचडी वीडियो सम्मेलन मंच का उपयोग करते हुए घर से काम कर रहा है । जो काम अनिवार्य है उसके लिए कार्यस्थल पर कम से कम कार्यबल लगाया गया है । हम हर परीस्थिति में भारतीय रेलवे और हमारे अन्य ग्राहकों को अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। टीम रेलटेल इस लड़ाई में अपने देशवासियों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है और कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती उपायों को लागू करने प्रतिज्ञा लेती है। ”

रेलटेल के बारे में
रेलटेल कॉर्पोरेशन एक “मिनी रत्न (श्रेणी- I)” पीएसयू देश में सबसे बड़े तटस्थ दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक है, जो देश के सभी महत्वपूर्ण नगरों और शहरों और कई ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करते हुए पैन-इंडिया ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क का स्वामी है। ऑप्टिक फाइबर के 55000+ आरकेएम के एक मजबूत विश्वसनीय नेटवर्क के साथ-साथ रेलटेल के पास दो टियर ।।। डेटा सेंटर हैं । रेलटेल भारतीय रेलों के ट्रेन संचालन के आधुनिकीकरण और नेटवर्क सिस्टम का प्रशासन के अलावा देश के सभी हिस्सों में

राष्ट्रव्यापी ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क प्रदान करने में सबसे अग्रणी है । अपने पैन इंडिया उच्च क्षमता नेटवर्क के साथ, रेलटेल विभिन्न मोर्चों पर एक नॉलेज सोसाइटी सृजन की दिशा में कार्य कर रहा है और इसे दूर संचार के क्षेत्र में भारत सरकार की विभिन्न मिशन-मोड परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए चुना गया है। रेलटेल, एपमीएलएस-वीपीएन, टेलीप्रेजेंस, लीज्ड लाइन, टॉवर को-लोकेशन, डेटा सेंटर सर्विसेज आदि जैसी सेवाओं का एक समूह प्रदान करता है, रेलटेल प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक वाई-फाई प्रदान कराके रेलवे स्टेशनों को डिजिटल हब में बदलने में अग्रणी है। वर्तमान में 5660+ स्टेशन रेलटेल के रेलवायर वाई-फाई से सज्जित हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
सुचरिता प्रधान, वरिष्ठ प्रबंधक/ जनसंपर्क , रेलटेल
+ 91-9717644409
[email protected]

error: Content is protected !!