अजमेर, 22 अप्रेल। जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट अजमेर को चार आरएएस की सेवाएं अस्थाई रूप से अग्रिम आदेशों तक सौंपी गई है। इस संबंध में राज्य सरकार के जारी आदेश के अनुसार राजस्व मंडल के अतिरिक्त निबंधक श्री आशुतोष गुप्ता, माध्यमिक शिक्षा बॉर्ड के विशेषाधिकारी श्री अरविंद कुमार सैंगवा, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री संजय कुमार माथुर एवं राजस्व मंडल की उप निबंधक सुश्री भावना गर्ग अपनी सेवाएं जिला कलक्टर अजमेर के निर्देशानुसार देंगे।