पृथ्वी दिवस पर एक पेड़ गोद ले अभियान आयोजन

पूरी दुनिया जहां आज कोरोना की महामारी झेल रही है आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रकृति का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है प्रकृति रही तो हम रहेगे प्रकृति से ही हम है इस बीच आज हमारी पृथ्वी पर मौजूद नदियों का जल साफ़ हो रहा है प्रदुषण में भारी गिरावट आई है लॉक डाउन के कारण धीरे धीरे मानो प्राकृतिक संसाधनों में जैसे नई जान फुक दी हो राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा घर बैठे सोशल मीडिया (व्हाट्स एप्प,फेसबुक,ट्विटर,जीमेल) के माध्यम से पृथ्वी पर कोरोना के प्रभाव विषय को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे नार्थ ईस्ट से कन्याकुमारी तक के लोगो ने घर बैठे इस प्रतियोगिता में भाग लिया पृथ्वी दिवस के अवसर पर घर बैठे ऑनलाइन सुन्दर सुन्दर कलाकार्तिया भेजी करीब 300 लोगो ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज करायी है जिसके पश्चायत सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों का चयन कर संस्था द्वारा ई सर्टिफिकेशन का वितरण मेल व व्हाट्स एप्प के माध्यम से किया गया
इसके साथ ही संस्था के सभी कार्मिक व लाभार्थी ,पीसांगन ब्लॉक के ग्रामीण स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया पृथ्वी दिवस के बारे फ़ोन के माध्यम व विडियो कॉल के माध्यम से व सभी को घर में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से कच्ची जमीन या गमलों में एक –एक पेड़ या फल व फूलो,सब्जियों के बीज लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही सभी ने शपथ ली कि इन पेड़ो की जीवन पर्यंत तक सुरक्षा करेगे सभी बच्चों को एक पोधा गोद लेने के लिए जागरूक किया संस्था के सभी कार्मिक व लाभार्थी,बच्चों ने इस कार्यक्रम में बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण के सच्चे योधा कि भुमिका अदा की
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष पृथ्वी दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जाता है संस्था के मुख्य उदेश्यो एक मुख्य उदेश्य पोधा रोपण भी है संस्था द्वारा समय समय पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सावजनिक स्थल, स्कूल में पीसांगन ब्लॉक के गाँवों में पंचायत स्तर सघन वृक्षारोपण का अभियान निरंतता से चलाया जा रहा है

डॉ एस.एन .शर्मा
मुख्य कार्यकारी अधिकारी
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान

error: Content is protected !!