✍️✍️ *बांदनवाड़ा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है चिकित्सा विभाग का रोल मॉडल*
शुभ प्रभात मित्रों।
जहां पूरा देश के लोग लॉक डाउन की वजह से अपने घरों में कैद है।चिकित्सा विभाग कोरोना संक्रमण से लड़ने को तैयार है।राज्य के लगभग सभी चिकित्सालयों में अन्य बीमारियों के ओ.पी.डी.बन्द पड़े हैं क्योंकि इन हालातों में कोई हॉस्पिटल का रुख भी नहीं कर रहा है।वहीं दुसरी और बांदनवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने अपना दायरा समुन्द्र की भांति विशाल कर लिया है।पहले इस चिकित्सालय में बांदनवाड़ा पंचायत के गांव,पड़ागां पंचायत के गांव,कुम्हारिया पंचायत के गांव के लोग इलाज करवाने आते थे।मोटे तौर पर देखें तो इन ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक पंचायत में लगभग 2000 परिवार तो रहते ही हैं।लॉक डाउन की वजह से तथा बड़े चिकित्सालयों में भीड़ की वजह से तथा सबसे महत्वपूर्ण बात यहां पदस्थापित चिकित्सकों की सकारात्मक कार्यशैली की वजह से इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रति लोगों में आस्था और विश्वास की बढ़ोत्तरी हुई है।अब इस चिकित्सालय में झड़वासा,न्यांरा,बाघसुरी, देवपुरा,कल्याणपुरा, चाँदमा,रसूलपुरा,जोरावरपुरा, करांटी,राताकोट,सिंगावल पंचायतों से भी मरीज आने लगे हैं।प्रतिदिन इस चिकित्सालय में लगभग 300-350 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। *कल मुझे रसूलपुरा के एक किशन जी गुर्जर रोगी मिले जिनसे मैंने पूछा कि आपके नजदीक तो नसीराबाद पड़ता है और वो बड़ा हॉस्पिटल है फिर भी आप यहां कैसे आए तो उन्होंने कहा कि हमारे ब्याही जी जो बाघसूरी के रहने वाले हैं उनकी पुत्रवधू का प्रसव इसी हॉस्पिटल में हुआ था जिन्होंने कहा कि यहां डॉक्टर बहुत अच्छे हैं।इसलिए अब हमारा पूरा गांव यहीं आता है।* मुझे सुनकर बहुत खुशी महसूस हुई कि चलो मेरा गांव चिकित्सा के क्षेत्र में मिसाल कायम कर रहा है।इस चिकित्सालय में वर्तमान में दो चिकित्सक पदस्थापित हैं।एक डॉ.एन.एल.मेहरड़ा है जो सीनियर मेडिकल ऑफिसर है जिनको 25 साल का लंबा अनुभव है।जो बहुत व्यवहार कुशल है।दयालु हैं।मरीजों की सुनते हैं।उनसे लोकल भाषा में ही बात करते हैं।निःशुल्क जांचे करवाते हैं तथा हॉस्पिटल में मिलने वाली जैनेरिक दवाइयां ही देते हैं।यहां पदस्थापित दूसरे डॉक्टर त्रिपेंद्र सिंह यूरोप से मेडिकल की पढ़ाई करके आए हैं।जिनकी बॉलीवुड के स्टार की तरह पर्सनालिटी है तथा चेहरे पर सदैव मुस्कुराहट लिए हुए मरीजों से बात करते हैं।बात करने के अंदाज से ही मरीज को विश्वास हो जाता है कि वो सही जगह आ गया है।अब वो ठीक हो जाएगा।इन्होंने देश की राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े चिकित्सालय भारतीय आयुर्विज्ञान विभाग (A.I.I.M.S)में बतौर जूनियर रेजिडेंट के ट्रॉमा सर्जरी में अपनी सेवाएं दे रखी है।ऐसे अनुभवी और स्मार्ट चिकित्सक इस चिकित्साकय में 19 मार्च 2019 से अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दे रहे हैं।वर्तमान में यहां स्थापित शेल्टर होम,क्वारन्टीन सेंटर सहित रोजाना आने वाले सैकड़ों संदिग्धों की स्क्रीनिंग भी यही कर रहे हैं।इनका साथ देने के लिए कम्पाउंडर शेरसिंह लाम्बा,उमेश कुमार नागर,कमलेश आचार्य,रंजीत सिंह रावत,प्रकाश वैष्णव भी जी जान से ड्यूटी हावर्स के अलावा भी सेवाएं देते हैं।इसके अतिरिक्त इस चिकित्सालय में वार्ड ब्वॉय स्टेण्डली रिचर्ड, ए.एन.एम.स्नेहलता जॉयस, फार्मासिस्ट अभिषेक वर्मा,सहायक अशोक चौधरी,लिपिक बाबूलाल जैन भी सेवाएं दे रहे हैं।इस चिकित्सालय में गंभीर बीमारियों के अलावा सभी बीमारियों का इलाज,निःशुल्क जांचें,निःशुल्क दवाइयां बिना किसी सिफारिश के 24 घंटे मिलती है।नेशनल हाइवे 79 ए पर स्थित इस चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था व चारों और गार्डन के बीच स्थित भवन की सुंदरता दूर से ही दिखती है।इन सब बेहतरीन सुविधाओं को हजारों परिवार के लोग सुगमता से प्राप्त कर रहे हैं।इन बेहतरीन सुविधाओं के संचालन के पीछे एक महत्वपूर्ण व्यक्ति पर्दे के पीछे रहकर इन सब व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहा है वो व्यक्ति है *डॉ.महावीर शर्मा जो ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी हैं।जिनका निवास स्थान यहीं होने से वो भी इस हॉस्पिटल को पूरा समय देते हैं।* *कभी भीड़ होने पर वो खुद मरीजों को देखते हैं।इलाज करते हैं।यही नहीं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी भी 24 घंटे मुस्तेदी से काम करते हुए सूचना मिलते ही होम आइसोलेटेड करना,क्वारन्टीन करना, लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह देना,पूरे विभाग के समस्त कर्मचारियों को टीम बनाकर काम करने की प्रेरणा देना।लोगों से पॉजिटिव व्यवहार रखना,चिकित्सा विभाग आमजन व प्रशासन के मध्य तालमेल बनाकर रखना।भिनाय पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के 2.25 लाख लोगों को एक योजनाबद्ध तरीके से सुरक्षित रखना और उनके मन में चिकित्सा कर्मियों के प्रति विश्वास और आदर भाव बनाए रखना।ये सब अच्छे प्रशासक के गुण होते हैं।* उसी की बदौलत ये चिकित्सालय अजमेर जिले के चिकित्सालयों के लिए एक रोल मॉडल बन चुका है।मुझे खुशी है इस बात की कि मेरे गांव में इतना बेस्ट चिकित्सालय संचालित है जिस पर हजारों परिवार की जिम्मेदारी है और हजारों परिवारों के मन में इसके प्रति विश्वास कायम है।मैं सभी चिकित्सा कर्मियों को ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं।आभार व्यक्त करता हूं।
*डॉ.मनोज आहूजा एडवोकेट एवं पत्रकार* 9413300227….