अजमेर के विभिन्न स्थानों पर सब्जियों की सेवा

कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के रहवासियों को हरी सब्जियां भेंट
अजमेर। कोरोना महामारी से प्रभावित क्षेत्र घी मंडी,नगरा व टीकमगंज आदि में रहने वाले परिवार इन दिनों कर्फ्यू के कारण घरों में है व मूलभूत सुविधाओं से वंचित है को प्रशासन के सहयोग से हरी सब्जियां उपलब्ध कराई गई
कार्यक्रम संयोजक पार्षद महेंद्र जैन मित्तल ने बताया की विषम परिस्थितियो मे 912 किलो पौष्टिक सब्जियां अग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र महिला समिति व लायंस क्लब अजमेर आस्था के संयुक्त तत्वावधान मे वितरित की गई।
लायंस क्लब अजमेर आस्था के अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने बताया 912 किलो हरी पत्तेदार ताज़ा सब्ज़ियां जिनमे 535 किलो टमाटर,117 किलो लौकी, 85 किलो तुराई, 44 फूल गोभी, 76 किलो खीरा ककड़ी, 29 किलो पौदीना, 26 किलो पालक आदि लूणकरणका अहाता नगरा , नया बाजार घी मंडी क्षेत्र , व टीकमगंज के क्षेत्रों में वितरित कराई गई।
पार्षद महेंद्र जैन मित्तल व पूर्व संभागीय अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि वैश्विक माहमारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु दोनो संस्थायें पीड़ित मानव सेवार्थ कार्यो में लगी है।
प्रचार प्रभारी सुरेंद्र मित्तल ने बताया कि इस पुनीत कार्य मे महेंद्र जैन मित्तल , लायन संजय शशि जैन कावड़िया, लायन अतुल मधु पाटनी, कन्हैया कान्हा केटर्स लायन रमेश मोटवानी, इन्दु अशोक टाक का सहयोग रहा।
सब्जियां सुदर्शन जैन अरुण दोसी रितु जैन, ममता जैन, श्री मति रेणु चौधरी, कनिष्क चौधरी व क्षेत्र निवासियों के माध्यम से वितरित कराई गई। सभी सेवाएं केंद्र व राज्य सरकार के नियमानुसार सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रख कर कराये जा रहे हैं।
अग्रोहा महिला संमिति की अध्यक्ष ज्योत्सना जैन मित्तल ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
लायन पदमचंद जैन अध्यक्ष
लायन अनिलकुमार छाजेड़ सचिव

error: Content is protected !!