जिले में अब करीब 25 प्रतिशत मरीज हुए नेगेटिव
अजमेर, 02 मई। कोरोना महामारी से संघर्ष में जुटे अजमेर जिले के लिए शनिवार शाम राहत की खबर आयी है। जिले में अब तक कोरोना के लगभग 25 प्रतिशत मरीज नेगेटिव घोषित हो चुके है। इन सभी को क्वारेंटाइन सेन्टर में रखा गया है।
जिला कलक्टर श्री विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 165 मामले सामने आए है। मेडिकल टीम द्वारा लगातार उपचार और आईसोलेशन वार्डाें में विशेष ध्यान रखे जाने से रिकवरी की दर बढ़ रही है। शनिवार शाम तक अजमेर जिले के 40 कोरोना पोजीटिव मरीज अब नेगेटिव हो गए है।